खास खबर: नड्डा हो सकते हैं मंडी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी,चर्चा जोरों पर

Spread the love


तूफान मेल न्यूज कुल्लू। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की हॉट सीट मंडी पर इस बार भाजपा किस को चुनावी मैदान में उतारती है इसको लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई है। यह सीट इसलिए हॉट सीट रही है क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह,उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह व कुल्लू के राजा महेश्वर सिंह चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार मंडी लोकसभा में फिर से बड़े दिग्गजों के बीच भिड़ंत होने की पूरी संभावना बनी हुई है। वर्तमान में दो बड़े नाम मंडी लोकसभा में सामने आ रहे हैं। यह बड़े नाम हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के।

क्योंकि इस बार भाजपा किसी भी सूरत में मंडी जितना चाहेगी। मंडी आसानी से जितने के लिए सबसे पहले जयराम ठाकुर का नाम खूब उछला। क्योंकि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में मंडी की 10 सीटों में से 9 पर भाजपा के विधायक जीतकर आए हैं। वहीं अब क्यासों ने यह भी जोर पकड़ लिया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं यहां से चुनाव लड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा का राज्यसभा सांसद का समय पूरा होने बाला है और ऐसी स्थिति में जेपी नड्डा मंडी से चुनाव लड़ सकते हैं। गौर रहे कि नड्डा की शिक्षा-दीक्षा कुल्लू में ही हुई है और नड्डा का घर भी कुल्लू के गांधीनगर में हैं। यही कारण है कि कुल्लू से ही लोकसभा चुनाव का शंखनाद बुधवार को जेपी करने जा रहे हैं। देवभूमि कुल्लू में देश की पहली चुनावी रैली रखी गई है और यहीं से आगाज करके नड्डा चुनावी अभियान शुरू करेंगें।

यहां खास यह भी है कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। विधानसभा के बाद नगर निकायों के चुनाव में करारी हार भी भाजपा पचा नहीं पा रही है और अब नड्डा हिमाचल में लोकसभा चुनाव में खूब मेहनत करेंगें। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नड्डा ने देश की पहली चुनावी रैली यानिकि चुनावी शंखनाद के लिए मंडी लोकसभा का कुल्लू ही क्यों चुना। यहां से नड्डा के चुनावी मैदान में उतरने की बात पुख्ता होती नजर आ रही है। बहरहाल जेपी नड्डा यदि मंडी से चुनावी मैदान में उतरे तो यह सीट देश की हॉट सीट बन जाएगी।


महेश्वर सिंह,ब्रिगेडियर खुशहाल भी दावेदार
गौर रहे कि इस सीट पर भाजपा नेता महेश्वर सिंह का कब्जा रहा है लेकिन गत चुनाव में महेश्वर सिंह का टिकट काटकर ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर को टिकट दिया गया था लेकिन वे हार गए थे।इसके अलावा भाजपा कुल्लू के अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,युवा नेता राहुल सोलंकी, अजय राणा आदि नेता भी टिकट के दावेदारों में रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!