तुफान मेल न्यूज, आनी
आनी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक और एक बार विधानसभा उपाध्यक्ष व एक बार राज्य मंत्री रहे ईश्वर दास इन दिनों काफी लम्बे अरसे बाद आनी विधानसभा हल्के के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को वे छोटी काशी निर्मण्ड पहुंचे, जहाँ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

बता दें कि ईश्वर दास, आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के एक बहुत ही दिग्गज विधायक रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। इन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के साथ मिलकर विकास की एक नई मिसाल क़ायम की है ।

नित्थर के साथ साथ आनी विधानसभा के दूर दराज़ क्षेत्रों में हॉस्पिटल, स्कूलों और सभी सरकारी डिपार्टमेंट को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। इसी के फलस्वरूप जनता उन्हें क्षेत्र विकास का मसीहा मानती है। अब बयोवृद्ध होने के कारण वे अक्सर अस्वस्थ रहते हैं।

बाबजूद इसके वे लंबे अंतराल के बाद आनी विधानसभा की जनता से मिलने आ रहें हैं। अपने प्रवास के पहले दिन गुरुवार को वे अपनी धर्मपत्नी उल्फत दास के साथ निर्मण्ड पहुंचे, जहाँ बीसीसी आनी के निवर्तमान अध्यक्ष एव्ं एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष यूपेन्द्र कांत मिश्रा, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ,जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के निवर्तमान महासचिव चमन भारती सिंह , निशानी पंचायत के प्रधान गुरदयाल सिंह, पूर्व उपप्रधान पूर्ण वर्मा , देवकी देवी पुर्व प्रधान निरमंड, सुरेश चंद पूर्व उपप्रधान पोशना, शक्ति दास , रोशल लाल कांग्रेस कांग्रेस कार्यकर्ता, राकेश पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शुक्रबार को वे अपने गृह क्षेत्र नित्थर और शनिवार को आनी उपमण्डल मुख्यालय का दौरा करेंगे।