मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आ रहे हैं काजा, ताबो व किह गोम्पा में करेंगें दर्शन, विकास कार्यों का लेंगे जायजा

Spread the love


तूफान मेल न्यूज केलांग। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को एक दिवसीय काजा प्रवास पर रहेंगें
उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दिन के लिए शुक्रवार प्रात काजा प्रवास पर आ रहे हैं मुख्यमंत्री सुबह 8:35 बजे किन्नौर के रिकांग पिओ से ताबो हेलीपैड पर पहुंचेंगे और 8:45 पर वह ताबो गोम्पा में, तथा 10:15 बजे पर किह् गोम्पा में दर्शन के उपरांत फील्ड विजिट कर विकास कार्यों का जायजा लेंगे प्रातः 11:00 मुख्यमंत्री काजा से शिमला के लिए रवाना होंगे
अतिरिक्त उपायुक्त काजा राहुल जैन ने बताया कि उनके साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह भी काजा प्रवास पर पहुंच रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!