भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रैली की तैयारियों को ले कर बैठक आयोजित।पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने की बैठक की समीक्षा

Spread the love

तूफान मेल न्यूज कुल्लू। 14 जून को ढालपुर के रथ मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के प्रमुखों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए इस कार्यक्रम के प्रभारी एवम् पूर्व मंत्री गोबिंद ठाकुर ने बताया कि केन्द्र में प्रधान मंत्री श्रदेय नरेंद्र मोदी के शानदार 9 बर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी ने देश भर में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अन्तर्गत हर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ तक कार्यकर्ता केन्द्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा पार्टी की नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को जागरूक करके बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।इसी कड़ी में पार्टी ने निर्णय लिया है कि देश के हर संसदीय क्षेत्र पर एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।इसी कड़ी में कुल्लू के रथ मैदान में मंडी संसदीय क्षेत्र की एक बड़ी रैली का आयोजन 14 जून को किया जा रहा है जिसमें  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा। पूर्व मंत्री ने बताया कि इसी रैली की तैयारियों को लेकर आज जिला भाजपा के सभी मोर्चों,प्रकोष्ठों तथा ज़िला के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा व समीक्षा की गई। तैयारियों की दृष्टि से 10 समितियों का गठन किया गया है।


सभी प्रमुखों से आग्रह किया गया कि रैली को सफल बनाने की दृष्टि से अपने अपने दायित्व को ले कर जुट जाएं। उन्होंने बताया कि इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 11 जून को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम् संगठन मंत्री कुल्लू आ रहे हैं। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा,कुल्लू जिला के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा,बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर,पूर्व विधायक महेश्वर सिंह,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर,,जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा मनीषा सूद,महामंत्री रुक्मणि जोशी,सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!