तुड़का:विभा के घर प्रतिभा सिंह को लगा राजशाही भोज का तुड़का,लंबे समय के बाद हुआ परिवार के रिश्तों का मिलन


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज कुल्लू। लंबे अरसे के बाद दो राज परिवारों का किचन मिलन राजभोज में बदलेगा यह शायद किसी ने सोचा न था। मिलन भी ऐसा मायके पक्ष और ससुराल पक्ष का हो तो मजा ही कुछ और होता है। जी हां आज रामपुर रियासत की रानी प्रतिभा सिंह ने अपने खानदान की बेटियों से ससुराल में आकर उनका हाल पूछा कि कहीं ससुराल में आपको किसी बात का दुःख तो नहीं। खास बात यह रही कि प्रतिभा सिंह ने कुल्लू रूपी पैलेस की दोनों राज कुंवरानियों विभा सिंह व रविजा सिंह से मिलन किया जिनका मायका रामपुर राजा के ही घर है।

दरअसल आज कुल्लू दौरे के दौरान प्रतिभा सिंह महेश्वर सिंह के पुत्र हितेश्वर सिंह के घर हुरला मिलने गई। यहां हितेश्वर सिंह की धर्मपत्नी विभा सिंह व महेश्वर सिंह के बड़े बेटे दानवेंद्र सिंह की धर्मपत्नी रविजा सिंह ने प्रतिभा सिंह का अपने घर आने पर भव्य स्वागत किया। स्वागत होता भी क्यों न।

जब मायके से परिवार का प्रमुख आता है तो ससुराल में रह रही बेटियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता। ठीक ऐसा ही हुआ और राजमहल कुल्लू रूपी पैलेस की दोनों कुंवरानियों ने अपनी दादी का अपने घर आने पर भव्य स्वागत किया। अपनी पौत्रियों के घर पहुंचने पर दादी प्रतिभा ने भी सभी को दरकिनार कर बंद कमरे में गुप्तगु की और वहीं डिन्नर किया। बताया जा रहा है कि यहां प्रतिभा के लिए राजशाही भोज का ही तुड़का लगा जिसमें सभी पकवान वेजिटेरियन थे। लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस तुड़के की खुशबू दूर -दूर तक फैल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!