बड़ी खबर:देश का सबसे ऊंचा दिल्ली-लेह मार्ग छह माह बाद एकतरफा वाहनों के लिए बहाल,राष्ट्रीय राज मार्ग एनएच-003 पर दौड़ेंगे फोर बाई फोर वाहन


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज कुल्लू। लंबे इंतजार के बाद आखिर देश का सबसे ऊंचा दिल्ली-लेह मार्ग एकतरफा फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ के जवानों द्वारा छह माह की कड़ी मशक्कत के बाद यह संभव हो पाया है। लिहाजा अब दुनिया के उस पार के सुंदर प्राकृतिक नजारों के दर्शन दुनिया भर के लोग कर पाएंगे। हालांकि आज सिर्फ एक तरफा फोर बाई फोर वाहनों के लिए यह मार्ग बहाल हो गया है लेकिन तीन-चार

दिनों के अंदर यह मार्ग आम वाहनों के लिए बहाल होगा। यही नहीं एक सप्ताह के भीतर एचआरटीसी की सबसे लंबे रूट दिल्ली-लेह बस सेवा बहाल होने की भी उम्मीद है। लिहाजा
देश भर के पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। बताया जा रहा है कि मार्ग बहाल होते ही पहला काफिला लेह के लिए रवाना हुआ है। वहीं लाहुल- स्पीति प्रशासन द्वारा 427 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह मार्ग पर सफर को लेकर एडवाजरी भी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि फोर बाई फोर वाहनों के लिए मार्ग बहाल हो गया है।

छह महीने आठ दिनों में बहाल हुआ मार्ग
यह मार्ग छह माह आठ दिनों में बहाल हुआ है
बारालाचा जिंग-जिंग बार से बर्फ हटाकर सड़क साफ कर दी गई है। फोर बाई फोर गाड़ियां ही सड़क पर सफर करेंगी, लेकिन इनके टायरों पर चेन लगी । सुबह 8.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जाने की अनुमति होगी। दारचा- शिंकुला मार्ग पर सुबह 7.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जाने की अनुमति होगी।

फिलहाल स्थानीय लोग ही कर पाएंगे सफर

सोमवार देर शाम को सीमा सड़क संगठन ने लाहुल-स्पीति प्रशासन को मार्ग बहाल होने की सूचना दी। प्रशासन ने 16 मई से लाहौल के पटसेउ से आगे लेह तक फोर बाई फोर और चेन वाले वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। शुरुआती दौर में जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अनुमति दी है, जबकि पर्यटकों को अभी कुछ दिन तक इंतजार करना होगा। 6 महीने 8 दिन बाद मनाली-लेह मार्ग के पटसेउ से आगे जाने के लिए स्थानीय लोगों को राहत मिली है।

लाहुल-स्पीति प्रशासन की एडवाईजरी

मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) में स्थानीय 4 बाई 4 और 4 बाई 2 (लद्दाख और लाहौल और स्पीति) वाहनों को जंजीरों के साथ एकतरफा यातायात के लिए दारचा से सरचू सुबह 8.00 बजे से 11.00 बजे के बीच जाने की अनुमति है। दारचा शिंकुला मार्ग में स्थानीय 4 बाई 4 और 4 बाई 2 वाहनों को जंजीरो के साथ हाई ग्राउंड क्लीयरेंस (अनिवार्य) दारचा से शिंकुला एकतरफा यातायात के लिए सुबह 7.00 बजे से 10.30 बजे के बीच जाने की अनुमति है। पांगी किलाड़ राजमार्ग (SH-26) तिन्दी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है। काजा सड़क (NH-505) ग्राफू से काजा बन्द है तथा सुमदो से लोसर सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!