किन राशियों को शुभ कार्य करने के लिए दिन है अच्छा,किनका चमकेगा आज व्यवसाय, और किनकी यात्रा रहेगी शुभ,किन राशियों पर है ग्रहों के बुरे प्रभाव देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज कोई भी नवीन कार्य करने के लिए दिन अछा है। पॉलिटिक्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा। धन लाभ और शुभ समाचार मिल सकता है। आज नई नौकरी का प्रयास सफल रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। आज सेहत का ख्याल रखें और विवाद से बचें। प्रेम संबंध स्थिर रहेंगे।

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: स्लेटी

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं। व्यवसाय में नई सोच काम को पहचान देगी। आज नौकरी में सकारात्मक सोच और संपर्क से काम बनेगा। आज धार्मिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। आज खानपान पर ध्यान देंगे तो स्वास्थ्य लाभ होगा। आज प्रेमी से सम्भल कर व्यवहार करें।

शुभ अंक: 5, शुभ रंग: क्रीम

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजगें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। तिल का दान करें। आज रियल स्टेट और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। आज छोटी मोटी बीमारी की वजह से परेशान रह सकते हैं। प्रेमी के साथ पुरानी बातों को सुलझा लेंगे।

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: हल्का हरा

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्रों के कॅरियर में विकास व विस्तार देगा। मूंग का दान करें। मंगल व शुक्र रियल एस्टेट फील्ड में लाभ देंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन हर तरह से लाभवर्धक है। आज भागदौड़ की वजह से परेशानी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

शुभ अंक: 9, शुभ रंग: गुलाबी

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। धन लाभ के साथ व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं है।

शुभ अंक: 3, शुभ रंग: बैंगनी

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। आज कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। रियल स्टेट में लाभ सम्भव है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन बार परिक्रमा करें। आज तनाव की वजह से सेहत खराब होगी। प्रेमी से विवाद हो सकता विवाद से बचें।

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: पीला

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। आज का दिन बहुत ज्यादा लाभदायक होने वाला है और इसके लिए अपने व्यापार पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय रफ्तार पकड़ेगा। परिवार को समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिलेगी। आज सुस्ती छाई रहेगी। सेहत का ख्याल रखें। आज का दिन दांपत्य और प्रेम जीवन में मधुरता बनाये रखें।

शुभ अंक: 4, शुभ रंग: हरा

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और संपन्न होंगी। आज कारोबार में सही फैसला लाभ देगा। आज अच्छे ऑफर के साथ रोजगार मिलेगा। परिवार, दोस्तों व बच्चों के साथ अच्छी आउटिंग की प्लानिंग करेंगे। गलत सोच से मन खराब होगा, मेडिटेशन से सेहत का ख्याल रखें। विवाह योग्य जातक की शादी तय हो सकती है।

शुभ अंक: 2, शुभ रंग: लाल

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। धन आगमन के संकेत हैं। आज आपको अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जरुरी चीजों की खरीददारी करेंगे। किसी जरुरतमंद की सहायता करेंगे। आज जातक खर्च बढ़ेगा, व्यवसाय सामान्य रहेगा। आज खान पान का ख्याल रखें, पाचन तन्त्र में गडबडी हो सकती है। आज लव लाइफ की वजह खुश रहेंगे।

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: बैंगनी

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। मेष व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए तत्पर रहे। पुरानी बीमारी की वजह से परेशान रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगे। किसी को प्रपोज कर सकते हैं।

शुभ अंक: 7, शुभ रंग: हरा

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गति पकड़ सकती है। आज का दिन बिजनेस से सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। सालों पूराने काम को पूरा होने के कारण बहुत बड़ा फायदा होगा और इससे आर्थिक परेशानियों दूर होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों को खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। आंख और सिर दर्द से परेशानी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा।

शुभ अंक: 1, शुभ रंग: सफेद

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज व्यवसाय व जॉब में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी व व्यवसाय में संघर्ष के बाद लाभ मिलेगा। मधुर वाणी बोलें। सामाजिक कामों में रुझान बढ़ेगा। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथी की भावनाओं को समझें और कुछ फुर्सत के लम्हें एकांत में बिताएं। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक: 5, शुभ रंग: लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!