किस राशि बाले जातकों का भाग्य दे रहा है साथ,किसके होंगें दुश्मन चित,कौन करेगा भगदौड़ और किस पर है ग्रह भारी,देखिए राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप अपने पूरे परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हैं, जिससे आपके यश में भी वृद्धि होगी। आज के दिन आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी रहेंगी। पारिवारिक व्यवसाय में आज कुछ नया हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए काफी मेहनत करेंगे।
संख्या : 3
रंग : पीला

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर कोई नया काम करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। भाग्य आपका साथ देगा। आज आप दिन का काम जल्दी निपटाकर शाम का कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएं। धन लाभ की स्थिति बन रही है। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

संख्या : 6

रंग : सफ़ेद

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है जिससे आपका मनोबल और बढ़ेगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आज आपको अपने कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन में हर्ष होगा।

संख्या : 9

रंग : नारंगी

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके काम में जो रुकावट आ रही थीं आज वो समाप्त होंगी जिससे आपके मन में शांति की अनुभूति होगी। अपने भविष्य के लिए अपने नजदीकी दोस्तों या रिश्तेदारों से सलाह लें। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें खत्म होंगी, जिससे आपके कारोबार में तेजी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

संख्या : 2

रंग : सफ़ेद

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन कुछ प्रतिकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। आज आपके कुछ विरोधी फिर सिर उठा सकते हैं, जिनसे आपको सम्भलकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। रोजगार के क्षेत्र में आज अच्छे मौके मिलेंगे।

संख्या : 8

रंग : गहरा नीला

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ नया करने के योग बन रहे हैं। जिससे धन लाभ के योग भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जिससे मन में आनंद की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को आज कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। तुलसी को जल अर्पित करें और दीया जलाएं।
संख्या : 7

रंग : भूरा रंग

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मेहनत और भागदौड़ वाला रहेगा। आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजनों या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी।
संख्या : 8
रंग : हल्का नीला

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों का आज भाग्य साथ देगा। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में स्वजनों की सलाह की जरूरत पड़ेगी। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें।परिवार में संबंध मधुर होंगे। शाम का समय आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज शिव चालीसा का पाठ करें।

संख्या : 2

रंग : चंदन सफ़ेद

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वालों के लिए आज दिन शुभ है और भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग के प्रबल योग हैं। घर में धन की वृद्धि होगी। आज शाम आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किस शुभ समारोह में शामिल हो सकते हैं। आप जिस करियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज सफ़ेद वस्तु का दान करें।
संख्या : 9

रंग : हल्का पीला

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वालों का आजकल भाग्‍य बहुत साथ दे रहा है, इसलिए आज का दिन आनंद में बीतेगा। आज कुछ वृद्ध लोगों का साथ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। आपको अपने रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, अन्यथा वे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
संख्या : 2

रंग : लाल

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की के विशेष मौके मिलेंगे। बहस से बचें और अपनी वाणी पर संयम रखें। आज आपको कहीं से अर्जित धन प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
संख्या : 1
रंग : गुलाबी

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वालों की किस्मत आज साथ देगी। यदि आप अपने व्यापार में और पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज दिन भर आपके लिए आय के नए स्रोत उपलब्ध रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। बेकार के ख़यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं।
संख्या : 5

रंग : बैंगनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!