बैठक की अध्यक्षता असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. उदित राज ने की
तूफान मेल न्यूज ,शिमला।
आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की राज्य स्तरीय बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के साथ लाहुल स्पीति के विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रवि ठाकुर ने शिरकत की।

यहां बतादें कि उक्त बैठक की अध्यक्षता असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. उदित राज ने की और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान विधायक रवि ठाकुर को असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।