तूफान मेल न्यूज बंजार।
बंजार के चेड़ा गांव में फागली उत्सव में मखोटा नृत्य शुरू हो गया है। यहां मुख्यतः भगवान लक्ष्मी नारायण की अगुवाई में यह उत्सव मनाया जाता है और राणा मखोटा प्रमुख माना जाता है। मुखोटे को स्थानीय बोली में मढ़ेहला कहा जाता है। अर्थात राणा मढ़ेहला प्रमुख मढ़ेहला है और अन्य 10 मढ़ेहले राणा के सैनिक माने जाते हैं।

सोमवार को यहां उत्सव शुरू हुआ और मंगलवार को सभी मढ़ेहले व देवता लक्ष्मी नारायण थाणी गांव जाएंगे और वहां पर उत्सव मनाया जाता है। इसके बाद शाम को बापसी होती है और यहां बीठ का आयोजन होता है।

गौर रहे कि बंजार घाटी में देवी-देवताओं के स्वर्ग प्रवास के बाद फागली उत्सव शुरू हो गया है और विभिन्न गांवों में करीब एक सप्ताह तक यह आयोजन चलता है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पकवान मेहमानों को परोसे जाते हैं।