यात्रा और कला से जुड़े लोगों पर कैसा रहेगा प्रभाव, किन राशियों पर क्या रहेगी ग्रहों की चाल देखिए बुधवार का राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

बुधवार 5 अप्रैल को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी का आयोजन किया जाएगा और दोपहर बाद पूर्णिमा की तिथि भी शुरू होगी। तो वही चंद्रमा की होरा दोपहर 2:29 से लेकर 3:32 तक रहेगी जो यात्रा और कला से जुड़े हुए लोगों के लिए काफी शुभ रहेगी। आचार्य दीप कुमार का कहना है कि वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु व मीन राशि वालों पर चंद्रमा का बल रहेगा।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपके लिए लाभ का दिन है। आज का दिन करियर और आर्थिक मामलों में मिश्रित फलकारक है। रुके कार्य पूर्ण होंगे, सम्‍मान की प्राप्ति भी होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है और किसी अच्‍छे कार्य पर आपका पैसा खर्च होगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।

शुभ रंग : लाल, शुभ अंक : 6

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपकी की ग्रहदशा आज अनुकूल है और आपको लाभ प्राप्‍त होगा। आज ऑफिस और घर पर सम्‍मान की प्राप्ति होगी, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात करियर के लिए उपयोगी कुछ महान लोगों से हो सकती है जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। अधिकारियों की कृपा से आज आपको धन लाभ होगा। अवसर का फायदा उठाएं।

शुभ रंग : सफेद, शुभ अंक : 5

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कुछ समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी से बिना कारण विवाद और बहस हो सकती है इसलिए बहस से बचें। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से आज दूर रहें। आज किसी से लेन-देन करने में भी सावधानी बरतें। आज पैसों का निवेश कहीं न करें।

शुभ रंग : हरा, शुभ अंक : 2

कर्क राशिफल (Cancer horoscope)
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए शुभ और सुख शांति वाला रहेगा। पिछले कईं दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम होने के संकेत है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्‍त होगी। आज आपके पास नौकरी और व्यपार से जुड़े कुछ बेहतर प्रस्‍ताव आ सकते हैं।

शुभ रंग : बादामी, शुभ अंक :1

सिंह राशिफल (Leo horoscope)
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ रहेगा है और आप खुद को ऊर्जा से युक्‍त महसूस करेंगे। अचानक कोई लाभ होने की उम्‍मीद है। शाम के समय आपको कोई हर्षदायक समाचार मिल सकता है। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने के आसार है जहां आपको कुछ खर्च भी करना पड़ सकता है।

शुभ रंग : ऑरेंज, शुभ अंक : 5

कन्या राशिफल (Virgo horoscope)
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन लाभ देने वाला है और सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। आज धन लाभ होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर होगा। कन्या राशि के कारोबारियों को आज लोहे के काम में लाभ हो सकता है।

शुभ रंग : काला, शुभ अंक : 6

तुला राशिफल (Libra horoscope)
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके लिए ग्रहों की दशा शुभ बन रही है। आज राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा और जरूरत के सामान की खरीद करेंगे। कुछ परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने से पहले कागजों को जांच लें।

शुभ रंग : गुलाबी, शुभ अंक : 9

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त एवं तनावमुक्त रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने बुद्धि विवेक से काम लें। अपने निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें उससे आपको हानि हो सकती है। आज आपको आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना है।

शुभ रंग : लाल, शुभ अंक : 3

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में कमजोर पड़ सकता है। व्‍यापारियों के लिए किसी वजह से नुकसान होने की आशंका है। व्यर्थ व्यय और खर्च पर कंट्रोल करें। शाम के वक्‍त कुछ अच्‍छे समाचार मिलने के संकेत है।

शुभ रंग : पीला, शुभ अंक : 8

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सम्‍मान और सुख बढ़ाने वाला हो सकता है। भूमि, ज़मीन जायदाद के कार्यों से लाभ के संकेत है। खरीद फरोख्‍त भी आपको अच्‍छा मुनाफा दे सकती है। उच्चाधिकारियों की कृपा से आज बिगड़ा काम बन सकता है। छात्रों को भी किसी प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं।

शुभ रंग : आसमानी, शुभ रंग : 8

कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपकी ग्रह दशा आज आपके लिए अनुकूल है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे कोई लाभ के आसार है। नए लोगों से घनिष्ठ मित्रता होने के योग है। घर के किसी जरूरी सामान की खरीद के भी योग हैं।

शुभ रंग : नीला, शुभ अंक : 3

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपके लिए आज लाभ का दिन है। कहीं से अचानक उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति के योग है। आपकी आय में वृद्धि होगी और खोया हुआ धन या रुका हुआ पैसा मिलने संकेत है। आज आपकी किसी कठिन समस्या का समाधान हो सकता है।

शुभ रंग : गहरा पीला, शुभ अंक : 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!