एक कुशल नेता,कवि,साहित्यकार व लोक संस्कृति के मसीहा थे लाल चंद प्रार्थी:ओशिन शर्मा

Spread the love

ब्राह्मण कल्याण सभा ने ढालपुर में मनाई लाल चंद प्रार्थी की जयंती
तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। विकास खंड अधिकारी नग्गर एवं एसी टू डीसी कुल्लू ओशिन शर्मा ने कहा है कि लाल चंद प्रार्थी एक कुशल नेता के अलावा साहित्यकार,कवि व संस्कृति के संरक्षक थे।

उन्होंने कहा कि उनका जन्म 3 अप्रैल 1916 को नग्गर में हुआ था और वे प्रदेश के पहले भाषा,संस्कृति मंत्री रहे हैं और उन्होंने ही प्रदेश की संस्कृति को संरक्षित करने का बीड़ा उठाया था। वे यहां ढालपुर मैदान में ब्राह्मण जन कल्याण सभा द्वारा आयोजित लाल चंद प्रार्थी की जयंती पर बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि प्रार्थी का प्रदेश के उत्थान में वेहद योगदान रहा है।
जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित प्रदर्शनी मैदान में मोहरनी के वृक्ष की पूजा कर जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने शेरे कुल्लू लाल चंद प्रार्थी की 106 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया। बकायदा मंत्रोउचारण के साथ ब्राह्मण जन कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। बता दें की 3 अप्रेल को शेर कुल्लू का जन्मदिन हुआ था।

आज 106 वीं जयंती को मनाया गया। 15 अगस्त 1947 को शेरे कुल्लू लाल चंद प्रार्थी ने ढालपुर में मोहरनी का वृक्ष रोपित किया था। इसी ऐतिहासिक वृक्ष के पास प्रार्थी जयंती को मनाया गया। वहीं उनके स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रार्थी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर ओशीन शर्मा मुख्यतिथि थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!