कुल्लू जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने मनाई शेरे कुल्वी लालचंद प्रार्थी की जयंती
-प्रदेश के पहले भाषा संस्कृति मंत्री व साहित्य के पुरोधा रहे हैं प्रार्थी
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,,,
हिमाचल की लोक संस्कृति को शेरे कुल्वी लाल चंद प्रार्थी ने विश्व पहचान दिलवाई है। यही नहीं वे साहित्य के पुरोधा रहे और महिलाओं को चार दिवारी से बाहर निकालने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह मंत्री रहते हुए उन्होंने पर्यावरण को बचाने की मुहिम छेड़ी और राजस्व मंत्री रहते हुए धारा 118 को मजबूत किया।

यह बात ब्राह्मण जनकल्याण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने यहां ढालपुर मैदान में लालचंद प्रार्थी जयंति सभा को संबोधित करते हुए कही। ब्राह्मण जन कल्याण सभा कुल्लू द्वारा यहां ढालपुर मैदान में मोहनी के पेड़ के पास बने मंच पर लाल चंद प्रार्थी की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार रहे।

ब्राह्मण जनकल्याण सभा ने उनका भव्य स्वागत किया। कुल्लू जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने शेरे कुल्वी लालचंद प्रार्थी की जयंती धूमधाम से मनाई। प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि
प्रदेश के पहले भाषा संस्कृति मंत्री व साहित्य के uपुरोधा रहे प्रार्थी को आज पूरे देश में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कला संस्कृति को उन्होंने पूरे देश में बिखेरा। उनके समय में महिलाओं को चार दिवारी के बाहर धार्मिक आयोजनों में नाचने गाने की परंपरा नहीं थी लेकिन प्रार्थी ने सबसे पहले अपनी बहू-बेटियों को चार दिवारी से बाहर निकालकर कुल्वी नाटी में शामिल कर नचाया।

इसका परिणाम यह हुआ कि आज पूरे प्रदेश में महिलाओं का सम्मान हो रहा है और महा नाटी में महिलाएं शान बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लालचंद प्रार्थी ने 15 अगस्त 1947 को ढालपुर मैदान में आजादी के जश्न की खुशी में मोहनी का पेड़ लगाया है जो आज भी हमें आजादी की याद दिलाता है। इस अवसर पर जिला कुल्लू ब्राह्मण जनकल्याण सभा के अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि आगामी समय में सभा कुल्लू जिला में बरिष्ठ ब्राह्मणों,बुद्धिजीवियों व जिनका समाज में अहम भूमिका रही है उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर लालचंद प्रार्थी की बेटी कमला प्रार्थी व पौत्र अनुराग प्रार्थी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए और संबोधन किया।