निस्वार्थ भाव वाले कार्यकर्त्ता हैं भारतीय जनता पार्टी की रीड़, उनके त्याग और तप से भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल – राकेश जमवाल कहा,नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवन कुमार के नेतृत्व में कुल्लू भाजपा पंचायती राज चुनावों से लेकर अन्य सभी चुनावों में बजाएगी जीत का डंका

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। भाजपा अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कुल्लू मंडल के मंडल चुनाव के उपरांत श्रवण कुमार को कुल्लू मंडल अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और संगठन आधारित पार्टी है। इसके कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से लगातार पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी में ही साधारण से साधारण कार्यकर्ता अपने कार्य के दम पर किसी भी पद पर पहुंच सकता है चाहे वह अध्यक्ष पद हो अथवा प्रधानमंत्री का ही पद ही क्यों ना हो।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रिय स्तर पर जगत प्रकाश नड्डा से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक अनेकों उदाहरण है जो सत्यापित करते हैं कि मेहनत और लगन से भारतीय जनता पार्टी में कहीं भी पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कुल्लू मंडल के अध्यक्ष बनने पर श्रवण कुमार को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की और आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कुल्लू भाजपा आगे बड़ेगी और एक मजबूत संगठन जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए आगामी समय में होने वाले पंचायती राज चुनावों और अन्य सभी चुनावों में बड़ी जीत सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर भाजपा कुल्लू जिला अध्यक्ष अमित सूद, पूर्व प्रत्याशी नरोतम ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर चंद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दानवेंदर सिंह,भुंतर मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर,महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद , युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव पृथ्वी ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना ठाकुर, सभी मोर्चो के अध्यक्ष, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!