तुफान मेल न्यूज,कुल्लू। सैंज व बंजार ब्लॉक के मल्टी टास्क वर्कर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिले। उन्होंने मल्टी टास्क से संबंधित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मल्टी टास्क वर्करों ने कहा कि उन्हें 5625 रुपए प्रति माह दिया जाता है और यह वेतन वर्ष में केवल 10 महीने का ही दिया जाता है। मल्टी टास्क वर्करों ने कहा कि कम वेतन से वे अपना व अपने परिवार का गुजारा नहीं कर पा रहे हैं और गुजर बसर कर पाना बहुत मुश्किल हो गया है। इसको लेकर उन्होंने एक मांग पत्र भी सरकार को दिया है। उन्होंने भविष्य में सरकार से मांग की है कि उनके लिए स्थाई पॉलिसी बनाई जाय ताकि सभी का भविष्य सुरिक्षत हो सके।