तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,
जिला मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में शिमला के कोटगढ़ गांव की रहने वाली निर्मला देवी उम्र 64 का सफल टोटल नी रीप्लेसमेंट ऑपरेशन किया गया है। महिला की उम्र 64 साल है और महिला अब अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। ऐसे में ढालपुर अस्पताल में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतुष्ट शर्मा ने एक बार फिर से सफल ऑपरेशन कर बुजुर्गों के लिए एक नई उम्मीद जगाई है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार निर्मला देवी उम्र 64 साल जिला शिमला के कुमारसेन तहसील के कोटगढ़ गांव की रहने वाली है।

उन्हें काफी समय से घुटने में तेज दर्द था और चलने फिरने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में उन्होंने ढालपुर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतुष्ट शर्मा से संपर्क किया। डॉक्टर के द्वारा महिला के एक्सरे तथा खून की जांच करवाई गई और पता चला कि महिला के पूरे घुटने को बदलने की आवश्यकता है। ऐसे में महिला के परिजनों के साथ संवाद कर महिला का टोटल नी रिप्लेसमेंट का ऑपरेशन किया गया। जो पूरी तरह से सफल रहा महिला अब स्वास्थ्य लाभ ले रही है और महिला ने चलना फिरना भी शुरू कर दिया है। जिससे महिला के परिजनों ने भी खुशी व्यक्त की है।