महेंद्र कायथ बने मैक्सी कैब ऑपरेटर यूनियन आनी के चेयरमैन

Spread the love

तुफान मेल न्यूज,आनी:- मैक्सी कैब ऑपरेटर यूनियन आनी की बैठक मंगलवार को विश्राम गृह आनी में यूनियन के अध्यक्ष परस राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस आनी के उपाध्यक्ष महेंद्र कायथ मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस बैठक में यूनियन के लगभग 60 लोग उपस्थित रहे।

बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यूनियन के लिए अपनी स्थाई जगह व गाडियों को खडी करने के लिए पार्किंग की माँग को लेकर जल्द एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री तथा लोकनिर्माण विभाग मंत्री व राजस्व मंत्री से शिमला में मिलेगा। बैठक में उपस्थित समस्त यूनियन के सदस्यों ने प्रधान परस राम की अध्यक्षता में महेंद्र कायथ को मैक्सी कैब ऑपरेटर यूनियन का चेयरमैन नियुक्त किया। महेंद्र कायथ ने इस नियुक्ति के लिए यूनियन के सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने अश्वस्त किया कि वे सभी मिलकर मैक्सी कैब ऑपरेटर यूनियन आनी को आगे ले जाने में पुरी भूमिका निभाएंगे। महेंद्र कायथ ने उपस्थित समस्त सदस्यों का चेयरमैन बनाने के लिए दिल की गहराई से धन्यवाद किया और कहा कि मैक्सी कैब ऑपरेटर यूनियन की हर प्रकार की समस्याओं के हल करने के लिए सरकार से समय समय पर आवाज उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!