मांगें यादि पूरी नहीं की तो पूर्व अर्धसैनिक बल के जबान आंदोलन पर उतरने को तैयार
तुफान मेल न्यूज, बन्जार।
जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार में सोमवार को भूतपूर्व अर्धसैनिक बल संघ के जवानों ने अपनी
लंबित मांगों को लेकर बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष हूकमराम ने की।
सर्व प्रथम पूर्व आरक्षी किशनसिंह के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। वोह कुछ समय से बिमार चल रहे थे। 05 जून 2024 को उनका निधन हो गया। बैठक में सशस्त्र सीमा बल व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जिसमें पूर्व सैनिकों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई।

पूर्व सैनिकों की मुख्या मांगें मैडीकल अलांउस बढ़ाने व अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन बारे है। मैडीकल अलांउस 1000 रुपए से बढ़ाकर 5000 रुपए करने के बारे बहुत अरसे से सिर्फ चर्चा चली है। जिस पर केंद्र सरकार कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। जबकि बुढ़ापे में पैसों की बहुत जरूरत रहती है । दुसरी मांग अर्द्धसैनिक बल को सेना की तर्ज पर कल्याण बोर्ड गठन बारे है। जबकि इस संदर्भ में संघ का प्रतिनिधि मंडल संघ के राज्य अध्यक्ष पूर्व (डी.आई.जी) वीके शर्मा के नैतृत्व में मुख्या मंत्री हिमाचल प्रदेश से मिल चुका है। यह मांग भी ठंडे बस्ते में पड़ी है। इस ओर भी सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पूर्व सैनिकों का कहना है सेवा पूरी होने के बाद पूर्व में रहे जवानों पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि जब तक गाय दुध देती है तब तक उसकी खूब सेवा होती है। जब दूध देना बंद किया तो सड़क पर अवारा छोड़ दिया जाता है। आज एसा ही हाल अर्धसैनिक बल के पूर्व सैनिकों का है। जितने भी राजनीतिक दल है उनको पूर्व सैनिकों की जरूरत केवल और केवल चुनाव के दौरान महसूस होती है। इस बात को लेकर सभी पूर्व सैनिकों ने रणनिती तैयार कर दी है और बताया कि यादि सरकार ने हमारी उपरोक्त मांगो पर गौर नहीं फ़रमाया तो हम आंदोलन करने में भी पिछे नहीं हटेंगे। हूकमराम ने बताया कि आगामी बैठक 12 सितंबर 2024 को रखी गयी है। जिसमें सभी पूर्व सैनिकों को बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है । बैठक का स्थान ओल्ड एज इंडिया कार्यलय बंजार रहेगा। ईसी के साथ बैठक राष्ट्र गान के साथ संपन्न हुई। यह जानकारी संघ के महासचिव खेमचंद सोनी ने दी।