मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर होंगी देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, शिमला।

देखें,,,

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर की भी राजनीति में एंट्री हो गई है और अब सीएम की धर्मपत्नी देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगी। मंगलवार को कांग्रेस हाईकमान ने कमलेश ठाकुर के टिकट का ऐलान किया। अब कमलेश ठाकुर की टक्कर भाजपा के होशियार सिंह से होगी। कमलेश के मैदान में उतरने से देहरा में मुकाबला वेहद रोचक हो गया है।हालांकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुछ दिन पहले पत्नी के चुनाव लड़ने की खबरों को झूठी अफवाह बताया था। मगर कांग्रेस हाईकमान ने अब उनके नाम पर मोहर लगा दी है। देहरा में कमलेश ठाकुर का मायका है। इसलिए पार्टी हाईकमान ने कमलेश को यहां से मैदान में उतारा है। 2008 में अस्तित्व में आया देहरा विधानसभा क्षेत्र से अभी तक एक बार भी कांग्रेस नहीं जीती है लेकिन अब देखना यह है कि सीएम की धर्मपत्नी यहां से कामयाब हो पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!