तूफान मेल न्यूज,काजा।
देखें वीडियो,,,
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उग्र हुई स्पीति घाटी, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कँगना रनोत को काले झंडे दिखाये गए व गो बैक के लगे नारे लगाए। लोगो का कहना है कि उनका गुनाह माफ़ करने योग्य नहीं है।

काजा में लगे कंगना गो बैक के नारे,आपस में भिड़े
काजा, कुल्लू
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्तापूर्व सीएम और रवि ठाकुर भी थे मौजूदकुल्लू। बौद्ध बहुल जिला लाहुल- स्पीति के काजा उपमंडल पहुंचने पर मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत को स्थानीय जनता के रोष का सामना करना पड़ा। स्थानीय जनता के द्वारा यहां एक रैली भी निकाली गई और कंगना रनौत गो बैक व हाय-थू के नारे लगाए गए तथा उसे काले झंडे भी दिखाए गए। इस दौरान लाहुल- स्पीति विधानसभा उप चुनाव के प्रत्याशी रवि ठाकुर और पूव मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी शामिल रहे।स्पीति घाटी बौद्ध बहुल क्षेत्र है और जनता में रोष था कि कंगना ने महामहिम दलाई लामा के खिलाफ अभद्र टिपणी की थी,इसको लेकर ही यह सारा हंगामा मचा। हलांकि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस की शरारत थी,लेकिन काजा के लोगों ने पहले ही एलान किया था कि कंगना को स्पीति में नहीं घुसने देंगें। वहीं , कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। जिसमें एक कार्यकर्ता की टांग में चोट पहुंची है। वहीं पूर्व विधायक रवि ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस दौरान शामिल रहे। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर सोमवार को भाजपा के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा भी एक रैली की अनुमति ली गई थी। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम स्थल पर नारेबाजी करते हुए यहां पर पहुंचे और उन्होंने कंगना को पहले काले झंडा दिखाते हुए कंगना गो बैक के नारे लगाए। जिससे यहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। थोड़ी देर बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता भी आपस में बहस करने लगे और एक कार्यकर्ता को चोट भी आई है। वहीं पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने तथा उनका काफिला रोकने का भी आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है। जब यहां पर भाजपा का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था। तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रशासन के द्वारा अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी। ऐसे में इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा खलल डाला गया और वह इसकी शिकायत चुनाव आयुक्त से भी करेंगे।