धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही छीनी कर्मचारियों की पुरानी पैंशन

कुल्लू जिले के आनी में बागियों और भाजपा पर बरसे मुख्यमंत्री

तूफान मेल न्यूज,आनी।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य के पक्ष में प्रचार किया। बागियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 विधायक राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिक गए और प्रदेश सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बागी विधायक डील की दूसरी किश्त पाने के लिए एक महीने तक हिमाचल प्रदेश से बाहर घूमते रहे और पूरी किश्त मिलने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा और बागियों का षडयंत्र कामयाब नहीं हो पाया और अब बारी जनबल की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को केवल जनता ही बचा सकती है। यह लड़ाई न्याय और अन्याय के बीच है लेकिन अन्ततः सत्य की ही जीत होगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मंडी में बिके विधायकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी और एक अच्छी अदाकारा हैं । उन्होंने कहा कि एक्टर चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर निर्देशक फ्लॉप हो तो फिल्म कभी सफल नहीं होती। उन्होंने कहा कि 25 सीटों वाले डायेक्टर ने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य के डर से चुनाव में अपने को दूर रखने के लिए कंगना को 40 दिन की शूटिंग के लिए राजी कर लिया, लेकिन फ्लॉप निर्देशक की फिल्म फ्लॉप होना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास विक्रमादित्य सिंह जैसा टॉप का हीरो है, जो आम लोगों की परेशानियों को समझता है और जनसेवा ही उसका एकमात्र ध्येय है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य ने आपदा के समय भी बढ़चढ़ काम किया और आपदा प्रभावित सड़कों को बहाल करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के दौरान वर्तमान राज्य सरकार ने कुल्लू जिले में फंसे 75 हजार पर्यटकों को घर पहुंचाया और रिकॉर्ड 48 घंटे के समय में बिजली, पानी और सड़क सुविधा को अस्थाई रूप से बहाल करवाया। आपदा के बावजूद बागवानों का एक एक सेब मंडियों तक पहुंचाया गया । उन्होंने कहा कि सेब के न्यूनतम समर्थन मूल्य में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक डेढ़ रूपये की वृद्धि कर इसे 12 रूपये किया है। उन्होंनेे कहा कि आपदा में भाजपा ने केवलमात्र राजनीति की और आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी नहीं हुई।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पैंशन को बहाल किया। वहीं राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही पुरानी पैंशन को बन्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल भाजपा के नेता एनपीएस के 9000 करोड़ रूपये रूकवाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल, 2024 से महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में 1500 रूपये प्रदान करने का निर्णय लिया है। जबकि भाजपा चुनाव आयोग के पास जाकर इसे रूकवाने में लगी है। उन्होंने कहा कि जून महीने में महिलाओं कोेे 3000 रूपये एक साथ दिए जाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा में 4000 घर पूरी तरह से तबाह हुए तथा 22000 परिवार इससे प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि आपदा से राहत के लिए केन्द्र सरकार ने कोई मदद नहीं दी तथा वर्तमान राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से ही आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रूपये का विशेष राहत पैकेज दिया है तथा पूरी तरह से मकान क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजे को डेढ़ लाख रूपये से बढ़ाकर सात लाख रूपये किया। इस अवसर पर मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!