केंद्र की भाजपा सरकार के राज में सुरक्षित हुई देश की सीमाएं/ राजीव


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

भाजपा ने किया सभी वर्गो का सम्मान

भाजपा कुल्लू मंडल का पन्ना प्रमुख सम्मेलन रथ मैदान में संपन

तुफान मेल न्युज,कुल्लू

कांग्रेस ने देश मे कई साल राज किया। लेकिन देश का विकास करने की बजाय कांग्रेस पार्टी अपने ही नेताओ का विकास करती रही। कांग्रेस के नेताओं ने देश मे यह झूठा प्रचार किया कि आजादी कांग्रेस पार्टी ने दिलाई है। लेकिन देश की आजादी में हर व्यक्ति का हाथ रहा है और सभी वर्गों के लोगो ने आजादी के लिए बलिदान दिया है।

ढालपुर में कुल्लू भाजपा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व शिक्षा मंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि साल 2014 के बाद देश के हालात बदले और देश मे विकास की राह तेज हुई। कांग्रेस के समय बाहरी देशों में भारत को सम्मान नही दिया जाता था और आज भारत के पीएम के स्वागत के लिए दुनियां की नजरें टिकी रहती है।

राजीव ने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित है और कोई भी दुश्मन देश भारत की और नजर रही उठा सकता है। उन्होंने कहा कि जब देश मे कोरोना की बीमारी भारत मे आई तो केंद्र सरकार ने भी तुरंत लोगो को राहत देना शुरू किया। आज देश मे बेहतर स्वास्थ्य संस्थान है और दुनियां के बेहतर शिक्षण संस्थान आज भारत मे भाजपा सरकार के द्वारा बनाए गए है। राजीव ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी धर्म का सम्मान किया और महिला सम्मान के लिए भी कई योजनाएं चलाई गई है। भारत ने कोरोना जैसी बीमारी पर जल्द काबू पाया और बाहरी देशों की भी भाजपा सरकार के द्वारा मदद की गई।

आज जम्मू कश्मीर सहित अन्य सीमावर्ती राज्यो में लोग सुरक्षित जीवन जी रहे है और उन राज्यो के लोगो को अब किसी देश की सेना से खतरा नही है। वही, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कहते है कि में मंडी और कुल्लू को आदर्श जिला बनाऊंगा। लेकिन में उनसे पूछना चाहता हु कि पूर्व में उनके स्व पिता वीरभद्र सिंह 6 बार मुख्यमंत्री रहे और 3 बार प्रतिभा सिंह सांसद रही है। तो क्या वो इस बात को मानते है कि उनके परिवार वालो ने यहां विकास कार्य नही किया है। इसके अलावा जिला शिमला में कई ऐसे दुर्गम इलाके है जो आज भी विकास की राह देख रहे है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह आज स्व वीरभद्र सिंह के परिवार की राजनीति को खत्म करने में जुटे है और जल्द ही प्रदेश से कांग्रेस की सरकार भी जाने वाली है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को सामने देख अब कांग्रेस सरकार फिर से लोगो को ठगने में लगी हुई है। जबकि आज जनता के बीच उनके पास कोई भी ऐसा विकास का कार्य नही है। जिसे लेकर वो जनता के बीच जा सके। केंद्र की बीजेपी सरकार और पूर्व प्रदेश भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में एक समान कार्य किया था। आज पुराने काम का श्रेय कांग्रेस सरकार ले रही है और चुनाव के दौरान झूठा प्रचार कर रही है। लेकिन प्रदेश की जनता अब इन सब बातों को जानती है और कांग्रेस के झूठे झांसे में नही आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!