तुफान मेल न्यूज डेस्क.
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। 8 अप्रैल, 2024 अमावस्या तिथि पर यह सूर्य ग्रहण लंबा चलेगा, जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट का होगा।
यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू हो जाएगा और इसका समापन रात 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस सूर्यग्रहण का मध्य समय रात 11 बजकर 47 मिनट पर होगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण पर कई तरह के दुर्लभ योग भी बनेंगे।
आपको बता दें की 54 साल बाद कल का सूर्य ग्रहण एक साथ कई दुर्लभ संयोग लेकर आने वाला है। इससे पहले ऐसा संयोग 1970 में बना था। 8 अप्रैल को जब सूर्य ग्रहण लगेगा तब इस दौरान कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा।
वहीं आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा।