इंटक प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शोंढा ने भी लाहुल-स्पीति विस से जताया चुनाव लड़ने का दावा

Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू

इंटक प्रदेश महासचिव सुरेंद्र शोंढा ने भी लाहुल-स्पीति विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने यह दावा आज यहां कुल्लू प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस से बाल्य अवस्था से जुड़ा हूं। बाल्य अवस्था में कांग्रेस बानर सेना में काम किया है। जबकि एनएसयूआई में भी कार्य किया। इसके बाद 1993 में युवा कांग्रेस लाहुल में जुड़ा। उसके बाद लगातार लाहुल की राजनीति में डटे रहे। 2003 में जिला कांग्रेस में शामिल हुआ। जबकि 2012 में राहुल ब्रिगेड व वर्तमान में इंटक प्रदेश बरिष्ठ महासचिव हूं।

इसलिए मैं लाहुल-स्पीति कांग्रेस से चुनाव लड़ने का दावा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू वेहतर कार्य कर रहे हैं। उनका नारा व्यवस्था परिवर्तन है। व्यवस्था परिवर्तन का सही अर्थ है सही मायने में प्रजातंत्र स्थापित करना। जो छह लोग है जिन्होंने सरकार को संकट में डाला वे इस व्यवस्था परिवर्तन में ढाल नहीं पाए। उनकी मंशा कुछ और थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!