तूफान मेल न्यूज,दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के 6 विधायक क्या भाजपा का भगवा रंग ओढ़ने को तैयार है इस पर सबकी निगाहें टिक गई है। बताया जा रहा है कि आज जेपी नड्डा से इनकी बैठक हो सकती है। सभी बागी टिकट नड्डा से टिकट की मांग कर सकते हैं। यदि यह शर्त मान ली गई तो 6 विधायक भाजपा के हो जाएंगे। अब देखना यह है कि भाजपा क्या निर्णय लेती है। बताया जा रहा है कि हर्ष महाजन एक सप्ताह से भाजपा हाईकमान से संपर्क में है।

वह हिमाचल के इन बागी विधायकों को पार्टी में शामिल करने की रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। इसके लिए भी बैठक हो चुकी है। पार्टी हाईकमान एक-दो सीटों पर इन्हें टिकट देने को तैयार है। मगर कांग्रेस के सभी बागी उप चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं।