सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयों ने मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,बिलासपुर।
जिला बिलासपुर में स्थित हिमाचल प्रदेश मत्स्य विभाग के निदेशालय में मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल से जिला बिलासपुर के प्रमुख सामाजिक एवं खेलकूद संस्थाओं के पदाधिकारी ने शिष्टाचार भेंट की एवं जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
हिमाचल रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक इशान अख्तर, लाडली फाउंडेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, रोइंग एसोसिएशन ऑफ जिला बिलासपुर के जिला अध्यक्ष अन्वेष शर्मा एवं सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी तनवीर खान के संयुक्त तत्वाधान में मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल से शिष्टाचार भेंट कर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक चंदेल लगभग 37 बार ब्लड डुनेट कर चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहकर जनता को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
मत्स्य विभाग में बतौर डायरेक्टर पद संभालने के उपरांत मत्स्य फार्मर्स एवं मत्स्य फिशरमैन के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा कटिबध रहते है। इस मौके पर सहायक मत्स्य निदेशक चंचल ठाकुर, लाडली फाउंडेशन झणडुता ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष दीक्षा ठाकुर, इत्यादि समाज सेवक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!