बड़ी खबर: पंचकूला से भी उड़ गए हिमाचल के 9 विधायक


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,शिमला। हिमाचल में चले सियासी माहौल और CM सुक्खू के दिल्ली दौरे के बीच हिमाचल के 9 विधायक पंचकूला से उड़नछू हो गए हैं। विधायक कहां गए अभी कोई पता नहीं है। एक तरफ जहां CM के तेबर बागियों के खिलाफ दिल्ली जाने से पहले नरम पड़ गए थे इसी बीच यह घटना घट गई है। हिमाचल के हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायकों सहित 9 MLA पंचकूला से कहीं ओर उड़ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि इन 9 विधायकों को देहरादून के लिए शिफ्ट किया गया है। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उधर CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शुक्रवार को कांगड़ा के बैजनाथ में एक जनसभा में कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों को चॉर्टेड-प्लेन में कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का वातावरण ऐसा हो गया है कि विधायक CRPF के कब्जे में है। उन पर क्या बीत रही होगी, किस प्रकार का दर्द व पीड़ा उनके मन में होगी। वो जानते हैं कि उन्होंने गलत किया है। जब ये बाहर आएंगे। तो इनके मन में पीड़ा व पछतावा होगा। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि भाजपा प्रदेश हित की बात करती है। असल में इन्होंने कभी प्रदेश हित किया ही नहीं। बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से बनी सरकारों को तोड़ने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!