
तूफान मेल न्यूज,छतीसगढ़।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस नक्सली हमले में CRPF के कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ STF-DRG के तीन जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 15 जवान घायल बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए राजधनी रायपुर भेजा गया है।
नक्सलियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर मंगलवार सुबह अचानक से हमला कर दिया। इस घटना में कुल 18 जवान घायल हुए, जिसमें से तीन जवान बलिदान हो गए। घायल जवानों को चोपर से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों ने बताया कि सुकमा पुलिस ने टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों आज ही नया कैंप खोला है।
कैंप के पास जोनागुडा-अलीगुडा की ओर एसटीएफ और डीआरजी के जवान गस्त सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान माओवादी ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग गये।