देखें वीडियो,,,कांग्रेस ने दिया है महिलाओं को मान-सम्मान,बोली पिंगला भंडारी ,लारजी में महिला कांग्रेस की बैठक


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्युज, कुल्लू।।

देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

लोकसभा चुनाव के पहले बंजार में महिला कांग्रेस ने दिखाई अपनी ताकत
-बैठक के बहाने लारजी में महिला कांग्रेस ने किया शक्ति प्रदर्शन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंगला भंडारी की अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
तूफान मेल न्यूज,लारजी

देश में आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस ने अपनी फौज को जीत का मूल मंत्र देकर एक्टिव कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद बंजार विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस ने शनिवार को पंचायत भवन लारजी में पहली विशाल वैठक का आयोजन कर वंजार में महिला शक्ति की ताकत को दिखाया है। बंजार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंगला भंडारी की अध्यक्षता में शनिवार को बंजार विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से महिलाएं अपनी कुल्लवी वेशभूषा में जहाँ वैठक में शिरकत करने लारजी पंहची वही वंजार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंगला भंडारी की अध्यक्षता में महिलाओं ने अपनी ताकत दिखाई और कांग्रेस हाईकमान को यह दिखाने की कोशिश कि बंजार में मातृ शक्ति किसी से काम नहीं। बता दे ककि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर महिला कांग्रेस बंजार की अध्यक्ष पिंगला भंडारी ने एक दिन के समय में शानदार बैठक का आयोजन कर सभी को चौका दिया है।

जिसकी वंजार कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां , बंजार कांग्रेस प्रभारी मनु शर्मा सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने पिंगला भंडारी की जमकर तारीफ की है । पिंगला भंडारी ने भी अपने शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बे कभी भी कांग्रेस हाईकमान के प्यार को नहीं टूटने दूंगी। पिंगला भंडारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की महिलाओं को कांग्रेस की सरकार में हमेशा सम्मान मिला है उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव के दौरान अपनी गारंटी पत्र में महिलाओं को 1500 देने की बात कही है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने लाहौल स्पीति से की है और जल्द प्रदेश की सभी महिलाओं को 1500 मिलेंगे। भंडारी ने प्रदेश सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पीठ थपथपाई है वही चुनावी गारंटीयो को पूर्ण करने पर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है उन्होंने कहा कि सरकार ने जहां प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हित में ओपीएस को लागू कर दिया है वहीं महिलाओं को भी 1500 देने की शुरुआत प्रदेश के लाहौल स्पीति से हो चुकी है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादो में 15-15 लाख देने की बात कही थी लेकिन अभी तक देश के एक भी परिवार को 15 लाख रुपए नहीं मिले हैं जिसका देश की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को झुठे बादो का खमियाजा भुगतान पड़ेगा और देश की जनता भाजपा को अलविदा कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। वंजार महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंगला भंडारी ने वंजार की मातृ शक्ति को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे हमेशा महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने बैठक में शरीक हुई सभी महिलाओं का धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया है और कहा कि एक दिन के समय में इतनी तादाद में आप बैठक में शामिल हुई और आप सभी वहनो ने मेरा हौसला बढ़ाया है और मैं भी आपके इस प्यार को कभी टूटने नहीं दूंगी। वहरहाल आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बंजारा की महिला कांग्रेस ने अपनी ताकत दिखाई है और पंचायत भवन लारजी में एक विशाल बैठक कर कांग्रेस हाईकमान को संदेश दिया है कि बंजार की मातृ शक्ति किसी से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!