तूफान मेल न्यूज,आनी। भाजपा को 3 राज्यों में मिली हैट्रिक जीत की खुशी का जश्न आनी भाजपा ने भी उपमण्डल मुख्यालय आनी में मनाया। मप्र,राजस्थान और छतीसगढ़ में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में आनी भाजपा के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आनी के पुराना बस अड्डे पर मोदी मोदी और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़े और लड्डू बांटे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल, शशि मल्होत्रा, कृष्ण ठाकुर, सुषमा सिंह, गोल्डी चौहान, रणबीर,सुरेंद्र ठाकुर, शेर सिंह चौहान, प्रेम कुमार, आभा ठाकुर सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की 3 राज्यों में जीत ओर आनी में जश्न
