परिवहन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के लिए लगेंगे खुला दरबार


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को अब हर महीने के दूसरे वीरवार को डीपो या मंडल स्तर पर खुला दरबार का आयोजन कर परिवहन कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना पड़ेगा और अगर दूसरे वीरवार को छुट्टी होगी तो उससे अगले कार्य दिवस को खुला दरबार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी
उमेश कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष परिवहन कर्मचारी महासंघ,इंटक ने दी। उन्होंने बताया कि
इसके लिए निगम के महाप्रबंधक यातायात की तरफ से निगम के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए है। निगम के अधिकारियों द्वारा पिछले लम्बे अरसे से निगम के कर्मचारियों से कोई भी संवाद नही किया जा रहा था जिसके कारण कर्मचारियों द्वारा निगम की बेहतर कार्यप्रणाली हेतु प्रदान किया गया कोई सुझाव या उनकी समस्याएं समय पर निगम मुख्यालय या सरकार तक नही पहुंच पा रही थी।परिवहन कर्मचारी महासंघ इंटक की दिनांक 10.10.2023 को निगम के प्रबंध निदेशक श्री रोहन ठाकुर जी के साथ शिमला में सम्पन्न हुई बैठक में महासंघ की तरफ से इस मुद्दे को उठाया गया था और अब निगम प्रबंधन ने इस पर अपने आदेश जारी कर दिए है। परिवहन कर्मचारी महासंघ,इंटक निगम के प्रबंध निदेशक श्री रोहन ठाकुर तथा प्रदेश सरकार का इसके लिए धन्यवाद करता है। संगठन को विश्वास है कि सभी डीपो हर महीने के दूसरे वीरवार को खुला दरबार आयोजित होने से निगम का कोई भी कर्मचारी निगम हित तथा अन्य समस्याओं को खुल कर प्रबंधन के सामने रख सकेगा तथा इससे निगम के कर्मचारियों विशेषकर नए नियुक्त हुए अधिकारियों एवम् कर्मचारियों को निगम की कार्यप्रणाली को समझने में भी मदद मिलेगी। मुख्य कार्यलय शिमला के आदेशों की अनुपालना में मंडलीय प्रबंधक मंडी ने दिनांक 14.12.2023 को मंडी में खुला दरबार की तारीख भी निश्चित कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!