तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। रघुनाथ की नगरी कुल्लू से राम लल्ला के दर्शन करने आजकल भगत अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या में बने भगवान राम के भव्य मंदिर के दर्शन पाकर धन्य हो रहे हैं।

इसी कड़ी में कुल्लू से भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,पंडित नरेश शर्मा,योगराज ठाकुर व अटल आजकल अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे है। उन्होंने बताया कि यहां भगवान राम का भव्य मंदिर दर्शन योग्य हैं।