पर्यटन निगम ने आज फिर से शुरु की बस सेवा
तूफान मेल न्यूज,मनाली। मनाली आने बाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब रोहतांग दर्रा के दर्शन आसान हो गए हैं। देश-विदेश के पर्यटक रोहतांग दर्रा मात्र 700 में पहुंच पाएंगे।
दीवाली पर्व पर कुल्लू मनाली घूमने आ रहे पर्यटक 700 रुपये में 13050 फीट उंचे रोहतांग दर्रे की सैर कर सकेंगे। पर्यटक अब पर्यटन निगम की लग्जरी बस में रोहतांग घूमने का आनंद उठा सकेंगे। निगम ने रोहतांग के लिए बस सेवा शुरू की है। हालांकि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह भी बस सेवा शुरु की थी लेकिन पर्यटकों की आमद कम होने से सेवा बन्द कर दी थी। बुधवार को आज फिर से पर्यटन निगम ने
पहले दिन यात्री कम होने के कारण 14 सीटों वाली टेंपो ट्रेवलर रोहतांग भेजी। यात्री अधिक होने पर 35 सीटों वाली लग्जरी बस रोहतांग भेजी जाएगी। बुधवार को निगम की टेंपो ट्रैवलर में मनाली से 14 पर्यटक रोहतांग गए। निगम ने रोहतांग जाने के लिए प्रति व्यक्ति किराया 700 रुपये रखा है। बुधवार को बस सुबह आठ बजे मनाली से रोहतांग दर्रे की ओर रवाना हुई। दो घंटे रुकने के बाद रोहतांग से कोकसर होते हुए बस पर्यटकों को अटल टनल का दीदार करवाकर सोलंगनाला होते हुए शाम पांच बजे मनाली पहुंची। पर्यटन निगम दीवाली पर्व को देखते हुए पर्यटकों की मांग पर मनाली से बारालाचा दर्रे के लिए भी बस सेवा शुरू करेगा। इसका प्रति व्यक्ति किराया 1000 रुपये होगा।
पर्यटन निगम मनाली के सहायक प्रबंधक रामपाल ठाकुर ने बताया कि बहुत दिनों बाद आज बुधवार को रोहतांग के लिए टेंपो ट्रेवलर भेजी गई है। पर्यटकों की आमद बढ़ते ही रोहतांग के लिए लग्जरी बस भेजी जाएगी
अब 700 में होगी 13050 फुट उंचे रोहतांग दर्रा की सैर
