तूफान मेल न्यूज, लारजी
मोदी सरकार ने ठगी देश की जनता:प्रतिभा सिंह
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार ने देश की जनता को ठगा है। वह यहां लारजी में नवनिर्वाचित बंजार कांग्रेस अध्यक्ष तेजा ठाकुर द्वारा आयोजित आभार रैली में जनसभा को संबोधित कर रही थी। इससे पहले सैंकड़ों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि मोदी ने 9 वर्ष पहले पूरे देश की जनता के साथ वादा किया था कि मंहगाई कम की जाएगी,युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और विदेशों में फंसा पैसा बापस लाया जाएगा। लेकिन देश की जनता आज ठगी हुई महसूस कर रही है। उस समय एलपीजी 450 रुपये का सिलेंडर था जो 1200 तक किया और सरसों तेल 80 रुपये लीटर था वह 200 कर दिया और न विदेशों से धन बापस आया और न ही युवाओं को रोजगार दिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में डटने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह चुनाव परिणाम देश की भावी राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा के तानाशाही निर्णयों व नीतियों से बुरी तरह दुखी है। बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई भाजपा की देन है।
आज बंजार में कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत व दृढ़ है । उन्होंने कहा कि पिछले उप चुनाव में उन्हें जीत उन्ही की मेहनत से मिली। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैब उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को शानदार जीत पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बजह से ही मिली।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा ने प्रदेश के लोगों के जीवन पर व्यापक असर डाला है। 450 से अधिक लोगों की जाने चली गई। प्रदेश में 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इस आपदा से उभरने के लिये केंद्र सरकार ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद अब तक नही की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रदेश भाजपा के सभी सांसदों से प्रधानमंत्री से मिलने का आग्रह किया था,पर भाजपा के इन सांसदों ने मेरे आग्रह को अनसुना कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह स्वम् प्रधानमंत्री से मिली और उन्हें प्रदेश में आई आपदा की पूरी जानकारी देते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व प्रदेश की विशेष आर्थिक मदद करने का आग्रह किया था।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि मण्डी से कुल्लू फोर लेन राष्ट्रीय राज मार्ग भारी भूस्खलन से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने इस मार्ग को जल्द बहाल करने का मामला भी राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण से उठाया है। उन्होंने कहा कि मण्डी से कटौला कटिंडी व चैलचोक गोहर पंडोह से बैकल्पिक सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिये 12,50 करोड़ के दो डीपीआर कुल 25 करोड़ की राष्ट्रीय राज मार्ग ने स्वीकृति के लिए भेजी है,जबकि पंडोह से कैंची मोड़ सड़क के सुधार के लिये राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण ने 2.50 करोड़ लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र में सड़कों के विस्तारी करण व इसके सुधार के लिए वह कटिबद्ध हैं। प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रदेश में 4500 हजार करोड़ के आपदा राहत कोष को स्थापित करने के लिये आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है इस कोष से सभी आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने तेजा ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा है कि एक नोजवान के हाथ बागडौर संभाली है और उम्मीद गए कि यह सबको साथ लेकर चलेंगे।