तूफान मेल न्यूज,आनी।
ANTF Kullu की टीम ने बांधार केंची में नाकाबंदी के दौरान राजू नेगी (60 वर्ष) स्व श् माइला नेगी निवासी जलेहर डाकघर कंडागई तहसील आनी से 1.980 किलोग्राम अफ़ीम बरामद की है। इस संदर्भ में आरोपी राजू नेगी के खिलाफ पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा । आगामी अन्वेषण जारी है।
1.980 किलोग्राम अफ़ीम के साथ एक गिरफ्तार
