मकान को भी खतरा बरकरार प्रशासन ने नुकसान का किया आंकलन
तूफान मेल न्यूज, नाहन।
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड आदि बदस्तूर जारी है। वीरवार की सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास तहसील नोहराधार के अंतर्गत चोकर के दीदा गांव में लैंडस्लाइड होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी विकास पुत्र अशोक के घर के साथ बने शौचालय और रसोईघर पर लैंडस्लाइड के दौरान भारी-भरकम चट्टान आ गिरी। हालांकि इस दुर्घटना में पूरा परिवार बाल-बाल बच गया मगर रसोईघर और शौचालय पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। यही नहीं लैंडस्लाइड के बाद विकास के घर को भी कभी भी जमींदोज हो जाने का खतरा बना हुआ है। इस मालिया नुकसान की बाबत रेवेन्यू ऑफिसर नोहराधार के द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि इस लैंडस्लाइड के कारण जहां रसोईघर तथा बाथरूम क्षतिग्रस्त हो गया है वही रिहायशी मकान की छत का किनारा तथा दीवार को भी काफी भारी क्षति पहुंची है। मौके पर उन्होंने हुए नुकसान का आंकलन करीब ₹25000 के आसपास निकाला है। उन्होंने लैंडस्लाइड के बाघ मकान को भी खतरे की स्थिति में बताया है। वहीं प्रशासन के द्वारा परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की गई है।
श्री रेणुका जी के बोग धार दीदा गांव में हुआ लैंडस्लाइड यह हुआ नुकसान
