कांग्रेस पार्टी का दमन चक्र हुआ प्रारंभ:गोविंद सिंह ठाकुर


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज, मनाली।
कांग्रेस पार्टी का दमन चक्र प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है और अपराधियों को पकड़ पाना इस सरकार को कठिन हो गया है यह बात पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सत्ता में आते ही निर्दोष नागरिकों के साथ अन्याय करना शुरू किया है। 2003 से लेकर 2007 के मध्य में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी उस समय भी कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण से मनाली के अनेक सामाजिक संगठनों ने जब जब अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए आंदोलन किया तो उन पर अनेक प्रकार के मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 दिसम्बर में प्रदेश में भारतीय जनता की सरकार बनीं सबसे पहले पूर्व की सरकार द्वारा स्थानीय लोगों सहित विशेषकर स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों पर
दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार और मनाली के स्थानीय विधायक इस वर्ष पर्यटकों के लिए रोहतांग को खोलने में असफल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही और उस समय मनाली में अनेक तरह के आंदोलन हुए जिनमें नौ गांव के आंदोलन, टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल सहित अन्य प्रमुख रहे। उन्होंने कहा कि उस समय की सरकार ने उनकी समस्याओं का तो समाधान नहीं किया बल्कि 9 गांव के आधा दर्जन सहित टैक्सी ऑपरेटर के अनेक लोगों पर तरह- तरह के मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि जब 2017 में प्रदेश में भारतीय जनता की सरकार बनी उस समय उन्होंने नौ गांव के आधा दर्जन और टैक्सी यूनियन के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय मनाली में सभी गतिविधियां सामान्य सुचारू रही और किसी भी तरह की हड़ताली नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 10 झूठी गारंटीयों को लेकर सत्ता में आई कांग्रेस कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री लोकप्रिय नहीं बल्कि लॉकप्रिय बनकर रह गए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जब रोहतांग को समय पर नहीं खोला जा रहा था जिसके चलते 2 जून को मनाली के स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों ने रोहतांग खोलने के लिए हड़ताल की थी। दुर्भाग्यपूर्ण इस सरकार और मनाली के स्थानीय विधायक के इशारों पर प्रशासन से ग्यारह लोगों पर विभिन्न धाराओं के साथ मुकदमे दर्ज किए जिसकी वह घोर निंदा करते है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में टैक्सी ऑपरेटरों पर विभिन्न आईपीसी की धाराएं जैसी 506 जान से मारने की धमकी देना,147 दंगा फसाद करना,149 किसी अपराध को अंजाम देना 341 रास्ता रोकना ऐसी अनेक गलत धाराएं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारे देवभूमि हिमाचल के लोग शान्ति प्रिय है और इस तरह के कार्य नही कर सकते है। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार सहित स्थानीय विधायक की इसके लिये घोर निंदा की है।

इस अवसर पर नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपुर, उपाध्यक्ष मनोज लार्जे, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष बरिष्ठ नेता टेकराम ठाकुर, ग्राम पंचायत विशिष्ट की प्रधान लाजो ठाकुर, ग्राम पंचायत विशिष्ट के उप प्रधान देवराज ठाकुर, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!