तूफान मेल न्यूज ,लेह।
लेह में तैनात हिमाचल प्रदेश के आइटीबीपी जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जवान को पेट में अचानक तेज दर्द निकला और जवान अस्पताल पहुंचाया गया जहां जवान की मौत हो गई।
वहीं जवान का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत समकेहड़ का निवासी सुशील कुमार (55) पुत्र दीवान चंद आईटीबीपी का जवान था और इन दिनों लेह में ड्यूटी दे रहा था।
बताया जा रहा है कि यहां जवान को पेट में जोर का दर्द हुआ जिसके चलते उन्हें अन्य जवानों द्वारा उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर जवान ने दम तोड़ दिया। वही जब परिजनों को जवान के निधन का समाचार मिला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
जवान अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और मां छोड़ गया है।