किस को मिलेगा आज के दिन फायदा और किसकी बढ़ेगी प्रतिष्ठा,किसके दाम्पत्य जीवन मे बढ़ेगा सुख, देखिए राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

🐏मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप ज्यादा से ज्यादा काम निपटाने की कोशिश करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। कोई व्यक्ति आपके करियर, पैसे और प्रतिष्ठा के लिए खास हो सकता है। कारोबार और नौकरी में लोगों पर आपका प्रभाव जमेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और सोचे हुए काम समय से पूरे हो सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 7

🐂वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आप खुद पर भावनात्मक कमजोरी हावी न होने दें। आपके लिए दिन उतना खराब नहीं है, जितना आपको डर लग रहा है। आपकी ऊर्जा का स्तर आज बहुत अच्छा रहेगा। आज कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि भी लेंगे। बहुत से लोग आपसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर सकते हैं। आप कहीं घूमने जाने या कुछ नया करने की योजना भी बना सकते हैं। आपको कुछ अच्छे और अलग तरह के अनुभव हो सकते हैं।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 4

👫मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

यात्रा की योजना बन सकती है। चंद्रमा गोचर कुंडली के सातवें भाव में होने से आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की कुछ उलझी हुई स्थितियों का समाधान निकल जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप खर्चों में कुछ कटौती कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती रहेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज आप अपना काम चुपचाप करें तो सफल हो जाएंगे, पार्टनर से शैय्या सुख भी मिल सकता हैं। आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 4

🦀कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

फायदे के मौके आज आपको मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। आज महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है। आप नौकरी बदलने के मूड में हैं या रोजगार की तलाश में हैं, तो आपको कई ऑफर मिल सकते हैं। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने आलोचकों को अच्छा जवाब देंगे। दूसरों के साथ व्यवहार और संबंधों में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी और बहुत अच्छा समय भी बीतेगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। संतान और पढ़ाई लिखाई के मामलों पर ध्यान देंगे और आपको आने वाले दिनों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बिजनेस में छोटी और फायदेमंद यात्रा होने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 7

🦁सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको रोजमर्रा के काम से भी फायदा हो सकता है। रुके हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पार्टनर से मदद मिल सकती है। पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको मेहनत का तो पुरस्कार मिलेगा ही, किस्मत भी आपका साथ देगी। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। आप काफी व्यस्त रहेंगे। कई तरह के काम आपको संभालने होंगे। घर-परिवार की जरूरतों का सामान खरीद सकते हैं।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 5

👩‍⚖️कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य है। सोच-समझकर निवेश करें। जमीन से लाभ होगा। समय सामान्य है। जॉब के लिए तैयारी करते रहें। पढ़ाई में मन लगेगा। रिश्तों में, बातचीत में स्पष्टता रखना और सही समय पर सही बात कर लेना आपके लिए खास रहेगा। अपने मन की बात प्रेमी से कह सकते हैं। प्रेम जताने में संकोच न करें। रचनात्मक कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। माता से रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। सहयोग मिलेगा। कानूनी कामकाज में कोई बड़ा बदलाव न करें तो अच्छा है।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 8

⚖️तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। पैसों से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में जो मेहनत आज करेंगे उसका अच्छा असर आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। गोचर कुंडली के तीसरे भाव का चंद्रमा आपके लिए शुभ है। आपको पूरा ध्यान घर-परिवार की जरूरतों पर लगाना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज आपके खर्च से परिवार की जरूरतें पूरी हो सकती है। आपको खुशी मिल सकती है।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 9

🦂वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आप एक्स्ट्रा इनकम की कोशिश कर सकते हैं। अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। आपको नई नौकरी की बात पता चल सकती है। आपके लिए जो काम सबसे महत्वपूर्ण है वो आप निपटा लेंगे। आप अपनी बात कहने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। अपने मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। आपको कई काम आज ही निपटाने होंगे, लेकिन आप में अच्छी खासी ऊर्जा है। आप सारा काम बिना थके निपटा लेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6

🏹धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

किसी महत्वपूर्ण मामले पर आपकी राय लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। मनचाहे काम पूरे करने में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन सफलता भी मिल सकती है। परिस्थितियां अचानक आपके अनुकूल हो सकती है। सुख मिल सकता है। नौकरी में मनचाही स्थिति बन सकती है। आज आप किसी साथी, अनजान व्यक्ति या किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या आज निपट सकती है। आज अपने काम में मन लगेगा।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 1

🐊मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके मन का बोझ कम हो सकता है। किसी विवादास्पद बातचीत और ऐसी स्थितियों में फंसने आप बच जाएंगे। अपने रोजमर्रा के काम पर पूरा ध्यान दें। मेहनत करते रहें। आज दूसरों पर आपका सकारात्मक प्रभाव अचानक पड़ जाएगा। आप जिससे भी मिलेंगे, वह आपकी तरफ आकर्षित होगा। रोमांस के लिए, पार्टनर के साथ बिताने के लिए बहुत अच्छा समय है।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 1

🍯कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके लिए दिन अच्छा है। आज आपको पैसों का फायदा हो जाएगा। आप जो भी अच्छा काम करेंगे उसका असर लोगों पर पड़ेगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। किसी धर्मस्थल की यात्रा भी हो सकती है। आप दूसरों की मदद करेंगे। बिजनेस और नौकरी में आप का काम अच्छा रहेगा। आपके काम की तारीफ हो सकती है। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपको मान-सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 8

🐬मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपको कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। लोगों से मेलजोल में आप बहुत सफल और सक्रिय रहेंगे। दिन में व्यस्तता ज्यादा रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको मदद मिल सकती है। फायदे के अच्छे मौके भी आपको मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कार्य समय से पूरे होंगे।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!