किन राशियों के लिए आज हैं आर्थिक प्रगति बाला दिन,किन के घर आने बाली हैं खुशियां ,किन राशियों पर क्या रहेगा ग्रहों का प्रभाव,देखिए तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।
मेष राशिफल (Aries Horoscope)

(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वालों के लिए आर्थिक प्रगति का दिन है। मित्र के माध्यम से पुराने धन की प्राप्ति होगी। किसी विशेष कार्य के होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। किसी से वाद विवाद भी हो सकता है लेकिन इसमें न उलझे। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। कामकाज के प्रति ईमानदारी बरते नहीं तो नुकसान हो सकता है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करियर दे सकता है।

संख्या : 5
रंग : चांदी रंग

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope)

(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है क्योंकि आप अपने दिन को बेहतर बनाने में अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। आपको काम के सिलसिले में बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपका काम दूसरों को प्रेरणा देगा। परिवार का माहौल भी बहुत खूबसूरत रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग आप को रोमांच से भर देगी। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपको काम में किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

संख्या : 1

रंग : पीला

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो जरूर पूरा होगा। काम की गति बनी रहेगी, आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें आज अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। मन्दिर में इलायची दान करें, सब कुछ अच्छा रहेगा।

संख्या : 7

रंग : हरा

कर्क राशिफल (Cancer horoscope)

(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपको कार्यक्षेत्र की सक्रियता के बेहतर परिणाम मिलेंगे। यदि आप जॉब की तलाश में हैं तो सफलता मिलने की प्रबल सम्भावना है। महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। आज के दिन आपको किसी से वादा करने से बचना होगा, क्योंकि आपने जो भी दिया हुआ वादा, वह पूर्ण करने में असफल रहेंगे। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है।

संख्या : 6
रंग : हल्का हरा

सिंह राशिफल (Leo horoscope)

(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी खुश और मजबूत रहेंगे। मन में प्रसन्नता होगी। हर्ष रहेगा और प्रेम की भावना रहेगी। इसका अच्छा फल आपको अपने दांपत्य जीवन में मिलेगा जहां जीवनसाथी से आपकी नजदीकी बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आज आपको व्यापार के सिलसिले में अच्छे लाभ मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधित कोई लाभ भी होने की संभावना है। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें।

संख्या : 2

रंग : हरा

कन्या राशिफल (Virgo horoscope)

(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी। आप अपनी एनर्जी का इस्तेमाल किसी अच्छे काम में लगा सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा। आप किसी बिजनेस स्पीच के लिये तैयारी भी कर सकते हैं। लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। छात्र किसी टैलेंट हंट में भाग ले सकते हैं। इससे आपकी प्रतिभा निखरेगी। महिलाएं किसी दोस्त के साथ मार्किट में जा सकती हैं। बच्चों के लिये पढ़ाई का कोई जरूरी सामान भी खरीद सकती हैं। आज के दिन मन्दिर में कपूर का दीपक जलाएं, आपको फायदा ही फायदा होगा।

संख्या : 9
रंग : हल्का लाल

तुला राशिफल (Libra horoscope)

(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपके घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है। आपके बच्चे भी घर में खुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज्यादा खुलापन और आजादी मिलेगी। आपके जीवन साथी का मिजाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं। आप किसी भी कार्य को बेझिझक करने वाले होंगे। यात्राएं होंगी। बेवजह किसी से विवाद हो सकता है। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है।

संख्या : 7

रंग : हल्का पीला

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आप कार्यस्थल पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बढ़ोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। इससे आपको काफी अच्छा लगेगा। परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। कोई करीबी आपको खुशी के पल जीने का मौका दे सकता है। मां दुर्गा को पंचमेवा अर्पित करें, इससे घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

संख्या : 5

रंग : ग्रे

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)

(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में खुशी के पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे जिससे आप सभी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। परिवार के लोग एकजुट होंगे और किसी नए काम के बारे में विचार करेंगे। इससे आपको आत्मबल मिलेगा और काम के सिलसिले में भी बेहतर काम कर पाएंगे और उससे आपको लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।

संख्या : 4

रंग : हल्का नीला

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज अचानक धन लाभ अथवा हानि की संभावना बन रही है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। निवेश संबंधी मामलों में सोच-विचार कर निर्णय लेने से लाभ की प्राप्ति होगी। आज आय के नये साधन मिलेंगे और धन लाभ होगा। एकाग्रता बनाने में समस्या आ सकती है। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यो की ओर अधिक रुझान रहेगा। दोस्तों के साथ शाम को घूमने बाहर जाएँ। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा।

संख्या : 4

रंग : हल्का नीला

कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope)

(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन भी मजबूत बनेगा। किसी प्रकार के तनाव से जो आप परेशान चल रहे थे उससे भी अब छुटकारा मिलेगा और आप अपने सभी कामों को पूरी तल्लीनता से करेंगे जिससे आपको सफलता मिलेगी। धन के मामले में सफलता मिलेगी। खर्चा जरूर कुछ करेंगे लेकिन फिर भी आपकी इनकम काफी अधिक होगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। कुछ लोगों को प्रेम विवाह करने में सफलता मिल सकती है। आज अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों के जीवन में भी बहुत बढ़िया दिन रहेगा।

संख्या : 3

रंग : चन्दन रंग

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपके लिए दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको पहले किए गए किसी काम से मुनाफा हो सकता है। लोग आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आज आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवन साथी और बच्चों के साथ बाहर डिनर करने जा सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह ले सकते हैं। सही सलाह आपके करियर को किसी अच्छे मुकाम पर पहुंचा सकती है। मन्दिर में बाजरा दान करें, आपको काम में मुनाफा मिलेगा।
संख्या : 8

रंग : सफ़ेद रंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!