मंगल की होरा किन राशियों को रहेगी शुभ,किन राशियों पर क्या रहेगा ग्रहों का प्रभाव देखिए रविवार का राशिफल तूफान मेल न्यूज के साथ


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज डेस्क।

रविवार 9 अप्रैल को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया का आयोजन होगा और उसी दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। वही मंगल की होरा दोपहर 12:30 से लेकर 1:26 तक रहेगी जो संपत्ति के कार्य और खिलाड़ियों के लिए काफी शुभ रहेगी। आचार्य दीप कुमार का कहना है कि रविवार को विभिन्न राशियों पर विभिन्न ग्रहों के प्रभाव देखने को मिलेंगे।
मेष:
मेष राशि के जातक स्वस्थ रहेंगे और पैसा भी अचानक से उनके पास आएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
वृष:
वृष राशि के जातक अपने आकर्षक व्यक्तित्व से दूसरों को अपनी ओर खींच सकेंगे। आर्थिक तंगी का अगर सामना करना पड़ रहा है तो उन्हें अचानक से धन लाभ होगा। जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर होंगी।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक मौज मस्ती करेंगे। इसके अलावा संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि के जातक अपनी सेहत की ओर ध्यान दें। तो वहीं उन्हें भी धन लाभ होने की संभावना है। अगर किसी को कर्ज दिया है तो वह भी आज वापस मिल सकता है।
सिंह:
सिंह राशि के जातक हर कार्य को धैर्य के साथ करें। इसके अलावा व्यापारियों को व्यापार में घाटा हो सकता है। परिवार के लिए कोई अच्छी खबर भी आएगी।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। लेकिन तरक्की बनाए रखने के लिए मेहनत को जारी रखना होगा। व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
तुला:
तुला राशि के जातक अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और सेहत की ओर भी विशेष ध्यान दें। धन लाभ होने की संभावना बन रही है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक अपने अतिरिक्त समय को शौक पूरा करने में लगा सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिलेंगे और नई परियोजना पर भी धन निवेश कर सकते हैं।
धनु:
धनु राशि के जातक शारीरिक तौर पर थकान महसूस करेंगे। ऐसे में अपने खानपान पर भी ध्यान रखें। परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। लेकिन उसमे काफी धन खर्च होगा।
मकर:
मकर राशि के जातक शारीरिक लाभ के लिए ध्यान व योग का सहारा ले। धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। परिवार जनों की सलाह अवश्य ले।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को सज्जन पुरुष का साथ मिलेगा। आर्थिक तौर पर भी दिन अच्छा रहेगा ल। दोस्तों के साथ दिन गुजारे।
मीन:
मीन राशि के जातक तनाव से दूर रहें। धन का आगमन होगा जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होगी। किसी कार्य के चलते परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!