तुफान मेल न्यूज, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक दुखद हादसा हुआ है। यहां एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो कांगड़ा के गोलवां के निवासी थे।अजय कुमार विद्युत उपमंडल गंगथ के बेहलपुर गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर फ्यूज लगा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। अजय कुमार बिजली के पोल पर लटके मिले।मृतक अजय कुमार अभी छह माह पहले ही पिता बने थे। इस हादसे से पूरा परिवार गमगीन है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
कांगड़ा में लाइनमैन की करंट लगने से मौत
