नीना गौतम ,कुल्लू
देखें वीडियो ,,,,,,
जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के पर्यटन स्थल जीभी के पास पड़ने वाली ग्राम पंचायत तांदी के तांदी गांव में एक भीषण अग्निकांड के चलते 17 रिहायशी मकान व छह गऊ शालाएं जलकर राख हो गए है।

आग लगने की घटना बुधवार करीब साढ़े तीन बजे घटी और तांदी गांव धू-धू कर जला। इस घटना में देवता शेषनाग का भंडार भी जलकर राख हो गया है। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल रहा और कई लोगों ने भागकर जान बचाई।

घटना इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते कई परिवार नीली छतरी के नीचे आ गए हैं। जानकारी के अनुसार आग दोपहर 3:30 बजे एक गौशाला से शुरू हुई

वहीं देखते ही देखते आग ने इतना भीषण रूप धारण किया कि 17 से अधिक मकान व गौशाला भी आग की चपेट में आ गए। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। मिली सूचना के अनुसार देवता का भंडार भी आगजनी की चपेट में आ गया।

एक मकान में जिस में देवता के सोने चांदी के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए है। मौके पर दमकल विभाग सहित पुलिस सहित ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश में डटे हुए है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी आग की सूचना मिलते ही घटना स्थल की ओर रवाना हो गए है ।

आग बुझाने के प्रयास जारी है। इस घटना में 10 करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। नुकसान बढ़ सकता है। फिलहाल फौरी राहत के रूप में प्रशासन ने 15-15 हजार की राहत राशि वितरित की है।
जले रिहाइशी मकानों सूची
- दलीप सिंह पुत्र हिम हिमत राम
२. यज्ञ चंद पुत्र हिमत राम
३. नीचंद पुत्र लोभु
- लोत राम पुत्र रोशन लाल
- लुदरमणी पुत्र लोगू
- रविन्द्र पुत्र उगत राम
- माडू राम पुत्र मोती राम
- कातक पुत्र मोती राम
- किशोर कुमार पुत्र दिले राम
- अनूप राम पुत्र दुला राम
11 .वितन सिंह पुत्र देवी राम
- रमेश कुमार पुत्र खुवराम
13 गेहरू राम पुत्र केवल राम
14 लोत राम पुत्र लुदर चन्द
- महिन्दर सिंह पुत्र मोती राम
- चेन सिंह पुत्र देवी राम
17 डोलू देदी पली प्रीम राम
पूर्णतः क्षतिग्रस्त गौशाला (पड़ाछे)
- दलीप सिंह पुत्र हिमत राम
- यज्ञ चंद पुत्र हिमत राज
- झीचंद पुत्र लोभु
- लदरमणी पुत्र लोभू
5 रविन्द्र पुत्र उगत राम
- डोलू देवी पकी प्रीम