तुफान मेल न्यूज,कुल्लू। राज्य स्तरीय अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला बास्केटबाल संघ लाहौल-स्पीति की टीम का चयन किया गया। बास्केटबाल संघ लाहौल-स्पीति के चेयरमैन मदन बौद्ध ने बताया कि ट्रायल में कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो 13 से 15 सितंबर तक मंडी में होगी।

संघ के महासचिव अंकुर राणा ने बताया कि यह ट्रायल में लड़कों को टीम में नीतीश, विनीत, अभिषेक, रोहित, रक्षित, अध्यन, विशाल कुमार और विशाल गिरी को लिया गया है। लड़कियों की टीम में किरण, अस्मिता, यांगजोम, तानिया, श्रेयसी, तनवी, काव्या, आंचल, शांभवी, प्रेरणा और निधि का चयन हुआ है।

उन्होंने कहा कि ट्रायल के बाद जो खिलाड़ी चयनित हुए हैं, उनका प्रशिक्षण शिविर 5 से 11 सितंबर तक होगा। उसके बाद खिलाड़ी 12 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडी रवाना होंगे।