तुफान मेल न्यूज, कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मे एक देवर द्वारा अपनी भाभी पर दराट से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हुई है।पीड़ित महिला की पहचान सुमन बाला (40) पत्नी हजारा सिंह, निवासी चनौर, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसका देवर उससे व उसके पति से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। शाम को भी वह उनसे झगड़ा करने लगा और अचानक से दराट से उस पर वार कर दिए। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हुई।घटना के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।