कांग्रेस ने गरीब,कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए धरातल पर उतारी है योजना:इंदु पटियाल


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब,कमजोर और जरूरतमंद लोगों के उत्थान हेतु केवल योजनाएं ही नहीं बनाई बल्कि उन्हें धरातल पर उतार कर चुनावों में दी गई गारांटियों को पूरा भी किया है।
इसी कड़ी में 20 से 60 वर्ष की जरूरतमंद महिलाओं को 1500 रू, की राशि जारी की गई है। कुल 3173 महिलाओं को 1,42 करोड़ रू, की राशि जारी कर सरकार ने अपना वादा निभाया है। उक्त महिलाओं को तीन माह की राशि एकमुश्त 4500 रू, प्रति महिला प्रदान किए हैं, जबकि इस बाबत फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। जिला कल्याण अधिकारियों को शीघ्र छंटनी कर सूचियां प्रेषित करने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिए हैं ताकि सरकार द्वारा चलाई गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदेश की सभी महिलाओं को मिल सके। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि सरकार ने इस योजना का शुभारंभ जिला लाहौल स्पीति से किया और जनजातीय क्षेत्र की 1171 महिलाएं प्रथम चरण में लाभार्थी बनी, कुल्लू में 1451, किनौर में 309, मंडी में 3187 ,शिमला में 2569, सिरमौर में 4128, चंबा में 1245 और ऊना में 7280, महिलाओं के बैंक खातों में तीन माह की राशि का भुगतान कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस सरकार ने इस योजना के लिए जिला कल्याण अधिकारियों को 21,79 करोड़ रू, का बजट जारी किया है और इसे क्रमवद महिला लाभार्थीयों तक अविलंब भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
इंदु पटियाल ने कहा कि भाजपा गरीब जनता का शोषण करती है और कांग्रेस जनता की समस्याओं का समाधान कर जन जन का पोषण करती है। गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं बनाकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उन्हें स्वाभिमान से जीने का संबल देकर सामाजिक न्याय करने की दिशा में सत्तत्त प्रयासरत्त हैं।
इसी कड़ी में उन्होंने सोलन जिला के कंडाघाट में दिव्यांग जनों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना का निर्णय लिया है। पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पूर्व की जयराम सरकार ने नौकरियों में भाई भतीजावाद के साथ चयन बोर्ड को धांधली का अड्डा बना दिया था और पेपर लीक कर होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!