तुफान मेल न्यूज, हमीरपुर।
हिमाचल प्रदेश में आग की घटनाएं कुछ समय से बड़ी है। वहीं जिला हमीरपुर के दियोटसिद्व क्षेत्र के चकमोह पंचायत के चलाड़ा जंगल में भीषण आग लगी। आग भड़कने से एक घर के चारों ओर आग फैल गई। जिससे घर में मौजूद महिला की आग के धुएं से दम घुटने से जान चली गई है। मृतका उर्मिला देवी आंगनबाड़ी केंद्र सर्कल चकमोह के मंछेद में बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात थी।मृतका के तीन बच्चे हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है व दो लड़के अभी कुंवारे हैं। पति पुुरुषोत्तम सिंह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। जानकारी के अनुसार गांव के साथ लगते चलाड़ा जंगल में आग लगी हुई थी। घर के चारों ओर जंगल में भयंकर आग लगी थी।दिनभर जंगलों में दहकी आग से घर के चारों ओर धुएं के गुबार से महिला को सांस लेने में बड़ी दिक्कत हुई। आग लगने से उठे धुएं से उर्मिला देवी का दम घुटने लगा। जिसके बाद महिला को बड़सर अस्पताल ले जाने के लिए परिजन घर में निकले, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।