तुफान मेल न्यूज, सिरमौर।
रेणुकाजी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 10 दिन के भीतर श्री रेणुका जी झील में डूबने का ये दूसरा मामला है। इससे पहले भी 8 मई को एक व्यक्ति का शव झील से बरामद किया गया था। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पुलिस को झील में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन काफी जद्दोजहद बाद भी डूबे व्यक्ति का कोई पता नहीं लग पाया। उसके बाद डीएसपी मुकेश डडवाल ने सेना के गोताखोरों से संपर्क किया और शाम 6:00 बजे के आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद सेना के जवानों को शव झील से बाहर निकालने में कामयाबी मिली।
डीएसपी रेणुका जी में महिला स्नानघाट के समीप किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी, जहां व्यक्ति के कपड़े व जूते बरामद हुए। सेना ने शव झील से बाहर निकाल लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव की शिनाख्त की जा रही है।
रेणुकाजी झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
