मनाली पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, माता हिडिंबा का भी लिया आशीर्वाद, बेटी आस्था अग्निहोत्री भी रही उपस्थित


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तुफान मेल न्यूज, मनाली

हिमाचल प्रदेश इन दोनों जहां लोकसभा व विधानसभा चुनाव का दौर चल चल रहा है। तो वही कांग्रेस व भाजपा के नेता चुनाव में अपनी जीत को पक्की करने के लिए रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।

ऐसे में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी चुनावी दौर में समय निकालकर जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली पहुंचे हैं।

वहीं इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी के साथ मौजूद रहे और उन्होंने मनाली में माता हिडिंबा दरबार में जाकर माता का आशीर्वाद भी लिया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी आस्था अग्निहोत्री के साथ डूंगरी में माता हिडिंबा मंदिर पहुंचे और यहां पर माता हिडिंबा पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने देवता घटोत्कच के देवस्थान पर जाकर भी उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

गौर रहे कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद पहली बार मनाली आए है। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने मनाली दौरे के फोटो अपलोड किए हैं। बताया जा रहा है यहां पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपने निजी दौरे के चलते आए हुए हैं। वहीं मनाली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने भी उपमुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की।

गौर रहे कि उपमुख्यमंत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री की विधानसभा उपचुनाव लड़ने की चर्चाएं जोरों पर थी। लेकिन अब उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मनाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात कर रहे हैं और लोकसभा तथा विधानसभा चुनावो को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जा रही है।

2..

देखें वीडियो,,,मंडी से विक्रमादित्य सिंह एक मजबूत प्रत्याशी: मुकेश
विकास के प्रति गंभीर नही रही फिल्मी हस्तियां

तुफान मेल न्यूज, मनाली

मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के द्वारा विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है और वह सशक्त नेता है। इससे पहले भी कई बार फिल्मी हस्तियों ने चुनाव लड़ा है। लेकिन चुनाव लड़ने के बाद या तो वह वापस मुंबई चले गए या फिर वह कभी विकास के प्रति गंभीर नहीं रहे हैं। ऐसे में कंगना रनौत की भी यही स्थिति सबके सामने आने वाली है। मनाली पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कंगना रनौत फिल्मी दुनिया की अभिनेत्री है और उन्हें यहां के विकास से कुछ नहीं लेना है। कांग्रेस पार्टी को भी कंगना रनौत से कोई आपत्ति नहीं है कि वह कहां की रहने वाली है और क्या करती है। लेकिन राजनीति में जो विकास के मुद्दे पर गंभीर हो। ऐसे व्यक्ति को आगे लाना चाहिए। ताकि इलाके का पूरे तरीके से विकास हो सके। मनाली पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी संसदीय सीट कांग्रेस की सीट रही है। क्योंकि यहां से स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कई बार इसका नेतृत्व किया है। इसके अलावा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस सीट का कई बार प्रतिनिधित्व किया है और कांग्रेस के कार्यकाल में मंडी संसदीय क्षेत्र का सही तरीके से विकास हुआ है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना चाहते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस तरह से जयराम ठाकुर के द्वारा सरकार को गिराने की कोशिश की गई। उससे पता चलता है कि भाजपा सिर्फ सत्ता की लोभी है। उसे हिमाचल के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन भाजपा की यह कोशिश नाकाम हुई और आज इस बात को पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा सत्ता के लालच के लिए कुछ भी कर सकती है। लेकिन भाजपा के यह मंसूबे कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!