तुफान मेल न्यूज, कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। जिला कांगड़ा के कछियारी के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय संजीव वालिया निवासी चाहड़ी, नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, संजीव वालिया स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था।
इसी दौरान कछियारी के पास स्कूटी दुर्गटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की जाँच में जुटी है